बड़ी खबर: नदी में ITBP की बस गिरने से 10 जवानों की मौत, अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी करके वापस लौट रहे थे, 39 जवान थे बस में शामिल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर कश्मीर के पहलगाम से आ रही। जहां जवानों से भरी बस के खाई में गिरने से 10 जवान शहीद हो गए। घटना मंगलवार सुबह 11.10 बजे की है। जानकारी के मुताबिक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी नदी में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई है।

बस में ITBP के 37 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। बताया जा रहा कि अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी करके सभी जवान लौट रहे थे। तभी ये बड़ा हादसा हो गया। जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस नदी में जा गिरी।

वहीं स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि घायल कर्मियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया है। वहां बचाव कार्य चल रहा है। बस में 40 के आसपास जवान शामिल थे। जिसमें बाकियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Share This Article