बड़ी बहन के देवर ने शादी का प्रलोभन देकर किया यौन शोषण, नाबालिक हुई 6 महीने की गर्भवती।

Patna Desk

 

भागलपुर,गोराडीह थाना क्षेत्र के बिरनौथ गांव की रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ बच्ची की बड़ी बहन के देवर के द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बच्ची के साथ शारीरिक संबंध बनाया। वहीं बच्ची 6 माह की गर्भवती भी हो गई है। वही दो बार युवक शादी करने के लिए तैयार भी हुआ। इसके बाद लड़की वालों के द्वारा सारा इंतजाम किया गया लेकिन युवक के द्वारा एक लाख रुपया दहेज की मांग की गई। जिसको देने में लड़की के पिता असमर्थ हो गए।

इसके बाद लड़का शादी से मुकर गया और घर छोड़कर फरार हो गया। वही गांव के लोगों के द्वारा भी कई बार युवक पर दबाव बनाया गया, लेकिन युवक लौटकर नहीं आया। इसके बाद लड़की अपने माता-पिता के साथ महिला थाने पहुंची और मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर बच्ची का मेडिकल करवा रही है। वही युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बच्ची का कहना है कि चाहे तो वह लड़का शादी करें या फिर उसे कानून सख्त से सख्त सजा दे।

Share This Article