बरारी पुलिस के संयुक्त छापेमारी में नशे का कारोबार करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार, 29 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद।

Patna Desk

 

 

NewsPRLive- बरारी पुलिस ने दो अलग अलग ठिकानों पर छापामारी की , पुलिस ने नशे का कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा किया। इसमे दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उक्त युवक के पास से 29 ग्राम ब्राउन शुगर एवं एक लाख 61 हजार कैश बरामद की है। पुलिस ने बताया कि वेट मशीन मोबाइल समेत नशे से जुड़े अन्य सामान भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक इतिहास भी रहा है।

नशे के कारोबार करने मामले में उस पर मधुसुदनपुर थाने में मामला दर्ज है। नशे से जुड़े कारोबार में संलिप्तता के आरोप में निलेश कुमार एवं अमन कुमार को गिरफ्तार किया है। प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी शुभम आर्य ने बताया कि इससे जुड़े लोगों का नेटवर्क खंगाला जा रहा है उस पर भी शिकंजा कसा जाएगा। लगातार अभियान चलती रहेगी। छापामारी टीम में बरारी पुलिस के अलावा सीआईटी एक और तीन नंबर की टीम के जवान शामिल थे।

 

Share This Article