News PR Live
आवाज जनता की

बहनों को आपस में हुआ इश्क, घरवालों की नामंजुरी के बाद घर से हुई फरार, लेटर छोड़ा और कहा-हमारी Feelings कोई नहीं समझ सकता

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कहते हैं प्यार कभी भी किसी से भी हो जाता है। हर किसी की फीलिंग्स अलग-अलग होती है।भारत में अब समलैंगिक संबंध को भी लीगल बताया गया है। जिसके कारण सेम जेंडर के लोग अगर एक दूसरे के साथ रहना चाहते हैं तो उनको रहने की आजादी है। फिर भी समाज इसके खिलाफ है। ताजा मामला एमपी का है। जहां दो बहनों के बीच प्यार का रिश्ता था। जो घरवालों को मंजूर नहीं थी। लड़िकयों ने अपने घरों में दो पेज का लेटर छोड़ा है। जिसमें दोनों ने मरने की बात लिखी है। लड़कियों का कहना है कि वह एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती।

- Sponsored -

- Sponsored -

दुनिया समाज उनको साथ रहने नहीं देगा। जिसके चलते दोनों बहुत दूर मरने जा रही। हमें ढूंढने की कोशिश ना करें। लेटर मिलते ही परिजन पुलिस के पास पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके दोनों की तलाश में निकली है। बताया जा रहा है कि इस तरह का लेटर मानपुर पुलिस को भी मिला है। पुलिस चिट्टी में लिखी हैंडराइटिंग की जांच करवा रही है। परिजनों का कहना है कि दोनों युवतियां आपस में बहनें है, सगी मौसी की लड़कियां हैं। युवती ने चिट्टी में लिखा कि 6 महीने पहले मनावर के पास गांव में रिश्तेदार की शादी में उसकी दोस्ती हमउम्र मौसी की लड़की से हुई। सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत होने लगी और वो प्यार में बदल गई।

जब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने रोक दिया। वहीं पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल लड़कियों को खोजने में लगी है। उनके मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। बतादें कि युवती ने चिट्ठी में मनावर की युवती से शादी करने की बात लिखी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.