बहन की शादी के लिए लॉज बुक कर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौ*त

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर: बहन की शादी के लिए लॉज बुक कर लौट रहे बाइक सवार दो भाइयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव के समीप हुए एक भयंकर हादसे में ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक परमालपुर गांव निवासी अवधेश सिंह का 21 वर्षीय बेटा विशाल कुमार और राजू सिंह का 20 वर्षीय बेटा आशीष कुमार उर्फ छोटू की मौत हो गई। दोनों युवक परमालपुर गांव के रहने वाले थे और वैवाहिक कार्यक्रम के लिये शहर स्थित एक लॉन संचालक को बुकिंग का पैसा देकर अपने गांव लौट रहे थे। घटना के बाद इसकी सूचना भगवानपुर पुलिस को दी गयी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल से शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों कों सौंफ़ दिया गया। दोनों युवकों के मौत की सूचना जैसे परिजनों को मिली परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। पता चला है कि विशाल के बहन की इसी महीने के 23 तारीख को शादी है।

शादी की खरीदारी सहित लॉन आदि की बुकिंग का पैसा देने के लिये दोनों बाइक सवार युवक भभुआ गये थे। लॉन का पैसा देने और खरीदारी करने के बाद दोनों युवक दोपहर 1 बजे वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी उक्त जगह पर ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भगवानपुर पुलिस पहुंची और घटना में शामिल ट्रैक्टर को जप्त कर थाने ले गई और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article