बांका जिले से न्याय हेतु महिला पहुंची भागलपुर डीआईजी कार्यालय

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

भागलपुर बांका जिला अंतर्गत शंभुगंज थाना क्षेत्र के अराजी करसोप निवासी माला देवी गृह प्रताड़ना व मारपीट से दुखी हैं। उक्त महिला कहती है कि मेरे पति घर से बाहर रहते हैं उसकी अनुपस्थिति में मेरे जेठ व उसका पुत्र मेरे साथ अभद्र व्यवहार के साथ मारपीट भी करते हैं। वह कहती है कि मैंने अपना दुखड़ा व आवेदन देने शंभुगंज थाना पहुंची पर वहां मेरी शिकायत दर्ज नहीं की गई। तदनुसार बांका जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी मेरी शिकायत नहीं सुनी गई।इसी बाबत अपनी शिकायत लेकर माला देवी पति पंचम पूर्वे आज भागलपुर पूर्वी प्रक्षेत्र पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंची।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बांका जिले से आई इस महिला के साथ उचित जांच कर क्या कारवाई हो सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article