News PR Live
आवाज जनता की

बांका में 91 शराबी और शराब तस्करों को पुलिस ने दबोचा, उत्पाद विभाग लगातार चला रही चेकिंग अभियान

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बांका से है जहां शराबी और शराब तस्करों पर बांका में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। बता दें कि रविवार की देर रात तक अभियान चलाकर उत्पाद विभाग की टीम ने 91 शराबी और शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। विभाग की ओर से भलजोर समेत झारखंड बार्डर से सटे अन्य चेकपोस्टों पर देर रात तक जांच अभियान चलाया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं गिरफ्तार शराबियों में देवघर के अमित कुमार और नीरज शर्मा, मुंगेर के अमरतोष कुमार, राजकुमार और रितेश कुमार गुप्ता, सौरभ कुमार, फन्टुश चौधरी, आदित्य यादव, सोनू कुमार। इसके अलावा अनिल कुमार महतो साजन कुमार यादव आदि को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि विभागीय निर्देश पर उत्पाद टीम ने भागलपुर उत्पाद के सहयोग विशेष अभियान चलाकर 11 व्यक्तियों को शराब के साथ और 80 को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

कुल 91 लोग गिरफ्तार किए गए। इसमें से भलजोर चेकपोस्ट पर 31, दर्दमारा चेकपोस्ट पर 29, पंजवारा चेकपोस्ट पर 19, अमरपुर से दो, धोरैया से आठ और कुडरो मोड से दो लोग गिरफ्तार किए गए। छापामारी दल मे भलजोर चेकपोस्ट पर जांच का नेतृत्व निरीक्षक मद्य निषेध मनोज कुमार, पंजवारा टीम का बिष्णु प्रिया अवर निरीक्षक मद्य निषेध, और दर्दमारा टीम का नेतृत्व मधुसूदन यादव, सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध ने किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.