NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र से है। जहां के कासिमपुर वार्ड संख्या 9 के नाथ बाबा स्थान के पास देर रात गोलीबारी हुई। जिसमें कासिमपुर गांव के रहने वाले जादू कुमार दास को गोली लग गई। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल न गया। लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा।
युवक के बाएं घुटने में गोली लगने से युवक जख्मी हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए सुल्तानगंज के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर रेफर कर दिया। जख्मी युवक ने बताया कि वह घर के बाहर नाथ बाबा मंदिर में बैठा था, इसी दौरान तीन युवक हथियार लहराते हुए आए और उस पर 3 गोलियां चलाई।
जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। वहीं गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के मौके पर लोग जुट गए। जिसके बाद घटना की जानकारी थाना पुलिस को भी दी गई। पुलिस अस्पताल पहुंचकर युवक का बयान दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
रिपोर्ट-श्यामानंद सिंह भागलपुर