बाइक शोरूम के कैशियर की गोली मारकर हत्या, लूटपाट के दौरान पांच गोली मारी, 6 लाख 66 हजार रुपए लूट कर अपराधी फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर कटिहार से है। जहां बाइक शोरूम के कैशियर की बदमाशो ने लूट के दौरान हत्या कर दी है। बताया जा रहा कि बदमाशों ने बाइक शोरूम के कैशियर रजत प्रतीक से 6 लाख 66 हजार रुपए लूट लिए। अपराधियों ने उनको पांच गोलियां मारी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक रजत कैश लेकर बैंक जा रहा था। तभी बैंक और शोरूम के बीच 100 मीटर की दूरी पर रास्ते में बदमाशों ने उसे रोककर लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि रजत प्रतीक (35) 1 साल से आयशा मोटर्स हीरो मोटोकॉर्प कंपनी शोरूम में काम करता था। वह मूल रूप से जिले के सहायक थाना क्षेत्र के बरमसिया पीएनटी चौक का रहने वाला था।

इसी दौरान पूर्णिया रोड की ओर से एक बाइक पर दो बदमाश आए। रजत को रोक बैग छीनने लगा। रजत ने इसका विरोध किया तो अज्ञात अपराधियों ने दोनों को रोक दिया। इसके बाद बदमाशों ने कैशियर को 5 गोली मारी और कैश से भरा बैग लूट कर फरार हो इधर, घटना के तुरंत बाद शोरूम के कर्मी और स्थानीय लोगों की मदद से घायल कैशियर को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ ओम प्रकाश नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी रंजीत कुमार व सहायक थाना प्रभारी पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं।

Share This Article