बाजार में मिला होटल संचालक का शव, 12 घंटे से थे लापता, इलाके में फैली सनसनी

Sanjeev Shrivastava

नालंदाः हिलसा बाजार में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जो हत्या कर लाश को ठिकाने लगाने की गवाही दे रहे थे। मृतक की पहचान नागेश्वर प्रसाद के रूप में की गई। वह हिलसा के पटेलनगर में किराए के मकान में रहते थे और बाजार में होटल चलाते थे।

पिछले 12 घंटों से थे गायब

बताया गया कि होटल संचालक होटल संचालक नागेश्वर प्रसाद पिछले 12 घंटों से लापता थे। जिसके बाद परिजनों के द्वारा खोजबीन लगातार की जा रही थी। आज होटल संचालक का शव हिलसा बाजार में आसपास के लोगों के द्वारा मृत अवस्था में देखा गया। वहीं इस घटना के संबंध में मृतक के पुत्र का कहना है कि कि मेरे पिता की हत्या गला दबाकर की गई है। क्योंकि मृतक के शरीर से खून का रिसाव हो रहा है और जीभ भी बाहर निकला हुआ है शरीर मे कई घाव के निशान भी देखा गया है। गर्दन पर काले रंग का निशान भी पाया गया है। जिससे साफ जाहिर होता है कि होटल संचालक की हत्या गला दबाकर की गई है। हालांकि पिता की किसी से दुश्मनी होने की बात से उन्होंने इनकार किया है। वहीं पुलिस फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

TAGGED:
Share This Article