News PR Live
आवाज जनता की

बाजार से घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौ’त के बाद चालक फरार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में बाजार से अपने घर लौट रही छात्रा को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। घटना दाउदनगर के शमशेर नगर की है। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल रहा।

मृतक छात्रा की पहचान शमशेर नगर के बागी टोला निवासी सुरेंद्र राजवंशी के पुत्री विजयंती कुमारी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार विजयंती बाजार कर अपने घर लौट रही थी तभी एक ट्रक ने उसे अपने चपेट में ले लिया।अथानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई और गंभीर रूप से घायल हुई।

- Sponsored -

- Sponsored -

विजयंती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाउदनगर लाया गया। मगर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए तमाम कागजी कारवाई पूरी कर रविवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया और पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.