बाढ़ अनुमंडल में बाढ़ से बिगड़े हालात, विधायक और अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का लिया जायजा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। गंगा के बढ़ते जलस्तर और इससे बाढ़ की आशंका के मद्देनजर सरकार अलर्ट मोड में है। गंगा के आसपास के इलाकों में बाढ़ का कहर है। बाढ़ अनुमंडल भी प्रभावित है। बख्तियारपुर, पंडारक, बाढ़ से सटे दियारा के इलाकों में पानी ही पानी है। हालांकि अधिकारी भी अलर्ट मोड पर है। लगातार इलाके का दौरा कर स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।

अधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा : आज अंचलाधिकारी शिवाजी सिंह, थानाध्यक्ष संजीत कुमार और राजद के जिला प्रवक्ता मिथिलेश यादव भी बाढ़ से उपजे हालात का जायजा लिया। नाव से बिजली मलाही, पश्चिमी मलाही, जलगोविन्द, दाहौर अचुआरा और रूपस समेत आधा दर्जन गांव का निरीक्षण किया।

कल विधायक ने भी किया था इलाकों का दौरा : इससे पहले विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने भी अथमलगोला प्रखंड के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया था। रामनगर दियारा, रामनगर करारी कछार, कल्याणपुर, उस्मानपुर, सबनीमा और बहादुरपुर इलाकों मे गए और बाढ़ का स्थिति का जायजा लिया। साथ ही वे इस इलाके में बाढ़ के पानी से परेशान लोगों का हालचाल जाना। लोगों को खाने पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। साथ ही साथ पशुओं के चारे का भी अभाव हो गया है। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड प्रमुख एवं कई पंचायत के मुखिया मौजूद थे।

बाढ़ से निपटने के लिये दिशा-निर्देश जारी : विधायक ने अंचलाधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बाढ़ पीड़ित लोगों को सरकार से मिलने वाली राहत सामग्री को ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचाए ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही पशुओं की चारा का भी व्यवस्था करें। इसके लिए हर संभव मदद सरकार के द्वारा दी जाएगी। इस दौरान विधायक ने पीड़ितों के बीच प्लास्टिक का भी वितरण किया।

2016 की बाढ़ से अधिक भयावह है स्थिति : गंगा का जलस्तर बाढ मे भी खतरे के निशान से ऊपर चल रही है इस बार 2016 से भी ज्यादा भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है बहुत सारे गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिससे लोग परेशान हैं वही पशुओं के चारे का भी अभाव हो गया है। खेतों में लगे फसल तो बर्बाद हो ही गया है इससे किसानों की स्थिति भी काफी दयनीय हो गई है। अधिकारियों द्वारा बाढ़ ग्रस्त इलाके का निरीक्षण कर इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दी जाएगी। और बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव मदद सरकार द्वारा दी जाएगी।

Share This Article