बाढ़ का कहर जारी, मोतिहारी-बेतिया पथ पर पानी का बहाव तेज, तिलावे का टूटा बांध, मोतिहारी के शहरी मोहल्ले में घुसा पानी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मोतिहारी जिले में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ से प्रभावित लोगों का अब सब्र भी टूट रहा है। सुगौली में बाढ़ पीड़ितों का दर्द राहत कार्य नहीं मिलने से आक्रोश बढ़ने लगा है। सुकुलपाकड पंचायत के बाढ़ पीड़ितों ने उग्र होकर राहत नहीं देने को लेकर अपना विरोध जताया। इस दौरान रामगढ़वा से लौट रहे स्थानीय विधायक ई. शशिभूषण सिंह को जनता चौक के समीप घेर लिया। उनके साथ बदतमीजी भी कि गई। बाढ़ पीड़ितों ने आपदा के समय गायब रहने का विधायक पर आरोप लगाया। बताया जाता है कि विधायक रामगढ़वा से बाढ़ का निरीक्षण कर लौट रहे थे। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप पर मामले को शान्त कराया। वही विधायक ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है।
मोतिहारी में बाढ़ विकराल रूप धारन कर लिया है। गांवों के साथ शहरी क्षेत्रों में पानी लागातार फैल रहा है, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं. पानी के तेज बहाव के कारण लोग उंचे स्थलों की ओर पलायन करने लगे हैं। खासकर निगर निगम मोतिहारी के नीचले हिस्से में पानी का कहर अधिक है।
लोगों का घरों से निकलना भी काफी मुश्किल हो गया है। वहीं कई महत्वपूर्ण सड़कों पर भी बाढ़ का पानी बह रहा है,जिससे आवागमन प्रभावित होने लगा है। लखौरा-मोतिहारी मार्ग, मोतिहारी ढाका मार्ग, मोतिहारी-बेतिया पथ पर कई जगहों पर पानी का बहाव तेज है।
बाढ़ से बांध, पुल व सड़क टूट रहे हैं तो घर भी गिर रहे हैं। राहत व बचाव के बीच बाढ़ के कारण मरने वालों कि संख्या पांच हो गई है। प्रखंड के उत्तरी व दक्षिणी मनसिंघा, करमवा रघुनाथपुर सहित अन्य पंचायतो का प्रखंड मुख्यालय से सम्पर्क टूट गया है। नकरदेई, मिरटोली, बुच्चा, मधुमालती, रोशनपुर सपहा, करमवा, रघुनाथपुर, देवदत्तवा, श्रीखण्डी सहित दर्जनों गांवो कि सड़कों पर कई फिट तक पानी है. इसके अलावा नगर पंचायत के अधिकतर वार्ड बाढ़ के जद्द में है. प्रखंड कर्यालय, पीएचसी, नप कार्यालय, थाना सहित सभी सरकारी परिसरों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है. जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त है।

 

Share This Article