बाढ़ के पानी में डूबने से दो छात्रों की मौत, घर में मचा कोरहाम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के कटिहार से है। जहां बाढ़ के पानी में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा कि दोनों बाढ़ का पानी देखने गए थे। तभी एक दोस्त का चप्पल बाढ़ के पानी में डूब गया। जिसे निकालने के लिए वह नीचे उतरा और डूब गया। वहीं उसे बचाने के लिए दूसरा भी पानी में गया और वह भी डूब गया।

घटना डंडखोरा थाना क्षेत्र के सिंधिया पुल के पास की है। दोनों छात्र प्राणपुर थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव के रहने वाले थे। दोनों के परिजनों ने बताया कि एक ही स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ते थे। रविवार को कोचिंग गए थे। लेकिन अचानक उनके डूबने की खबर मिली। घर में कोहराम मच गया है।

परिजनों के अनुसार, दोनों बाढ़ का पानी देखने के लिए सिंधिया पुल गए थे। इसी दौरान एक छात्र का चप्पल बाढ़ के पानी में गिर गया। जिसे निकालने के चक्करप में पहले वह डूबा। फिर दोस्त को बचाने के चक्कर में दूसरा छात्र भी डूब गया। इस हादसे से घर में मातम पसर गया है।

Share This Article