News PR Live
आवाज जनता की

बाढ़ के पानी में मगरमच्छ ले रहे पनाह, मवेशियों को रोज बना रहे भोजन, ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बाढ़ के पानी में बह कर आया मगरमच्छ ग्रामीणों के मवेशियों के काल लिय बन रहा है। पानी से बाहर आकर ग्रामीणों के छोटे मवेशियों का शिकार कर रहा है। बागीचा से लेकर गंगा तक में दिख रहे मगर लोगों में काफी दहशत है। पिछले कुछ दिनों से मुंगेर में बाढ़ के हालात बन गए हैं। हालांकि पानी उतरने लगा है पर बरियारपुर प्रखंड के बाद पीड़ित ग्रामीण अब बाढ़ के अलावा बाढ़ में बह के आए मगरमच्छ से भयभीत दिख रहे हैं।

बरियारपुर प्रखंड के बंगाली टोला, रघुनाथपुर, कल्याणपुर और घोरघट इलाके में बाढ़ का पानी गांवों तक घुस गया है। ऐसे में बाढ़ में बह कर आए मगरमच्छ गांव तक आ गए हैं। मौका पाकर रात में ग्रामीणों के छोटे मवेशियों को अपना शिकार बना रहे हैं। मगरमच्छ कभी आम के बागीचा में तो कभी बाढ़ के पानी में खुले आम ग्रामीणों को दिख जा रहे। जिसका ग्रामीणों ने वीडियो भी बना वायरल कर दिया है। ऐसा नहीं है की यह पहली बार है कि गंगा में मगरमच्छ दिखा।

- Sponsored -

- Sponsored -

इससे पहले भी मुंगेर के गंगा तटीय इलाका में मगरमच्छ दिखाई दे रहा था। पर बाढ़ के पानी के कारण अब मगरमच्छ गांवों तक आ गए हैं और ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बंगाली टोला निवासी भादो मंडल ने बताया कि बाढ़ के पानी से बचने के लिए ग्रामीण रेलवे ट्रैक पर आ गए हैं। माल जाल सब वहीं बांधा हुआ है। पर मगरमच्छ रेलवे ट्रैक तक बाढ़ के पानी में आ गया है। बहियार में मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है।

इलाके में अंत तक ग्रामीणों ने टीम मगरमच्छ देखे है और काफी भयभीत भी है। वही जिला परिषद सदस्य दुर्गेश सिंह ने बताया कि बरियारपुर के बाढ़ पीड़ित ग्रामीण काफी भयभीत हैं कि उनके इलाके में मगरमच्छ बाढ़ के पानी के साथ घुस गया है। इस बात की जानकारी उनके द्वारा अधिकारियों को दे दी गई है। पर ग्रामीणों का डर अभी भी खत्म नहीं हो पा रहा है। क्यों कि मगरमच्छ अब उनके मवेशियों का शिकार कर रहे हैं ।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.