बाढ़ के पानी से सैकड़ों एकड़ में लगी फसल बर्बाद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ़ पंडारक प्रखंड के कोदीं पंचायत के टाल मे लगे सैकड़ों एकड़ धान की फसल बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गय। बता दें कि म्हाने नदी मे आई उफान के कारण पानी के फैलाव इतना ज्यादा हो गया कि देखते ही देखते सैकड़ों एकर में लगे धान की फसल बर्बाद हो गई इसकी जानकारी कोंदी पंचायत के मुखिया मनोज राम ने दी । वहीं मुखिया मनोज राम का कहना है कि फसल बर्बाद होने से किसान को अब जीविका चलाने में भी कठिनाई होगी क्योंकि किसानों का एकमात्र सहारा खेती है। खेती के सहारे हैं किसान अपनी जरूरतों को पूरा करते हैं। वही किसान बर्बाद हुए फसल की मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सरकार से यदि मुआवजा मिल जाता है तो उन्हें कुछ राहत होगी। मुखिया मनोज राम द्वारा इसकी जानकारी अंचलाधिकारी को दी है अब देखना होगा कि सरकार इन किसानों को इतना मदद करेगी।

Share This Article