बाढ़ में अधिवक्ता संघ चुनाव का चल रहा मतदान, मैदान में हैं 58 प्रत्याशी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ़ अधिवक्ता संघ में कार्यकारिणी समिति के चुनाव को लेकर सुबह 10:00 बजे से वोटिंग शुरू हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कतार बंद होकर अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में 58 प्रत्याशी मैदान में हैं।

जिसमें अध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव ,सहायक सचिव, कार्यकारिणी सदस्य, निगरानी सदस्य आदि पदों पर अधिवक्ता सदस्य भी अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं। मुख्य चुनाव पदाधिकारी सुभाष प्रसाद सिंह के द्वारा चुनावी गाइडलाइन के तहत चुनाव कराए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर अधिवक्ता संघ में दिनभर सरगर्मी बनी रही।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article