बाढ़ में बिना मास्क के घूम रहे लोगों की अधिकारियों ने लगाई क्लास, करवाया उठक बैठक, वसूला जुर्माना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ़ में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से उठक बैठक करवाई है। जिसके बाद उनसे जुर्माना भी वसूला गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी नवकंज कुमार और सीओ जितेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से मास्क जांच अभियान चलाया।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 2000 रुपये जुर्माना वसूले गए हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। बाढ़ कचहरी, सदर बाजार, स्टेशन बाजार आदि जगहों पर अधिकारियों ने घूम घूम कर लोगों को मास्क लगाने के लिए कहा। ज्ञात हो कि बाढ़ में करोना पॉजिटिव की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article