बाढ़ में रिश्तों का कत्ल, चचेरे भाई को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। 

चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या : बाढ़ में रिश्तों का कत्ल हुआ है। यहां भाई-भाई का काल बन गया। घटना पंडारक थाना क्षेत्र के ग्वासा शेखपुरा गांव की है। यहां उस समय अफरा- तफरी मच गई जब खेत में धान की बुआई के लिए कीचड़ करने गए युवक को चचेरे भाईयों ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।


नाली विवाद ने लिया हिंसक रूप : बताया जाता है कि मृतक सोहन कुमार के चचेरे भाई से पूर्व में नाली के पानी का विवाद था। इसी को लेकर मार-पीट हुई। पिटाई से गंभीर रूप से घायल सोहन कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं उसके दो छोटे भाई भी इस घटना में घायल हैं। घटना की जानकारी पंडारक पुलिस को दे दी गई है।

Share This Article