बाढ: मोकामा सटल पैसेंजर से उतरने के दौरान ट्रेन से गिरी महिला, गंभीर अवस्था में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर मोकामा सटल पैसेंजर से उतरने के दौरान एक महिला ट्रेन से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद आनन-फानन में यात्रियों द्वारा इलाज के लिए महिला को अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

वहीं महिला की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर्स ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया। महिला कन्हाई पुर गांव से गुड़िया देवी है। वह मोकामा सटल पैसेंजर में चढी थी और बाढ़ आ रही थी। वहीं बाढ़ स्टेशन पर आने के बाद उतरने के क्रम में महिला गिर गई।

बाढ़ से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article