बारात देखने छज्जे पर चढ़े लोग, भरभरा कर गिरा छत, महिला और बच्चे की मौत, दर्जनों लोग घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर सिवान से है। जहां बारात देखने के दौरान छज्जा गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक भागड़ गांव में नंदकिशोर यादव के घर में शादी थी। जहां बारात आई। उस बारात को देखने के लिए छज्जे पर लोग चढ़ गए। जिस दौरान वह गिरा गया और ये हादसा हो गया।

घायलों में एक दर्जन लोगों की स्थिति गंभीर है। इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की पहचान गांव के ही कपिलमुनि यादव के 13 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी एवं शत्रुघ्न यादव के 50 वर्षीय पत्नी धनराजी देवी के रूप में हुई है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की।

बताया जा रहा कि सैकड़ों लोग मकान की छत पर तो कुछ लोग मकान के छज्जे पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान भरभरा कर छज्जा सीधे लोगों के ऊपर गिर गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग बुरी तरह से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा।

Share This Article