बिजलीकर्मी पर चली गोलियां, शूटरों का निशाना चूकने से बाल-बाल बची जान

PR Desk
By PR Desk

मनोहर कुमार

बेगूसराय। बखरी थानाक्षेत्र के मौजी हरिसिंह में बिजली विभाग के एक कर्मी को अज्ञात अपराधियो ने गोली चलाकर मारने की कोशिश की है। हालांकि इस दौरान शूटरों का निशाना चूकने के कारण गोली कंधे से छूकर निकल गई, जिससे कर्मी की जान बच गई। फिलहाल घायल कर्मी को अस्पताल ले जाने की बात कही गई है। वहीं मामले में पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

मामले में घायल कर्मी ने बताया की काले रंग की ग्लैमर पर सवार तीन अज्ञात अपराधी ने पहले रोका और गाली गलौज करने लगा जब इसका विरोध किया तो अपराधियो ने फायरिंग शुरु कर दी। चकहमीद निवासी मन्टुन महतो अपनी बाइक स्टार्ट कर भाग निकला। लेकिन तब तक एक गोली उसके कंधे को छूते हुए निकल गया।

घायल मन्टुन ने बताया कि चकहमीद में एक निजी क्लिनिक पहुँचने पर डॉक्टरों ने गोली उसके कंधे को छूकर निकलने की बात कही है। जिसके बाद वह अपने सहयोगियों के साथ बखरी थाना पहुँच प्राथमिकी दर्ज करायी है। बखरी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।

Share This Article