बिहार: करंट लगने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत, पानी गर्म करने के दौरान बिजली के करंट की चपेट में आई पत्नी, बचाने पहुंचे पति की भी गई जान

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मुंगेर से है। जहां संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कुमरसार गांव में करंट लगने से वृद्ध दंपत्ति अर्जुन साह और उनकी धर्मपत्नी गीता देवी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मृतक अर्जुन शाह की पत्नी गीता देवी रसोई घर में विद्युत रड के माध्यम से पानी गर्म करने के गई थी। तभी अचानक बिजली का करंट लगने से वह वहीं पर गिर गई।

उसे गिरता देख उनके पति अर्जुन साह अपनी पत्नी गीता देवी को बचाने के प्रयास करने के दौरान करंट की चपेट में आ गए और वो भी वहीं गिर पड़े। जिसके बाद मौके पर ही पति-पत्नी ने दम तोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि वृद्ध दंपत्ति घर में अकेले रहते थे। उनके तीन बेटे और दो बेटी हैं। सभी बेटे दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। दो बेटी की शादी हो चुकी है। घटना की सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना कि पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article