News PR Live
आवाज जनता की

बिहार का रंगीन मिजाज प्रोफेसर, छात्रों को रात में कॉल करके करते हैं गंदी बात, घर बुलाते और भेजते हैं न्यूड पिक्स

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के एक प्रोफेसर से जुड़ी है। जो कत्तई रंगीन मिजाजी बताए जा रहे। शिक्षा जगत को हिलाने वाले संगीम आरोप इस प्रोफेसर पर लगा है। बताया जा रहा कि सहायक प्राचार्य रात को छात्रों से गंदी बातें करते हैं। जिसके खौफ से सभी लड़कियां परेशान हो गई है।

मामला ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के अखिलेश कुमार से जुड़ा है। कॉलेज की छात्रों ने प्रोफ़ेसर पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा है कि अक्सर देर रात कॉल करके भद्दी भद्दी बातें करते हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

छात्रों का कहना है कि सर ना सिर्फ देर रात छात्राओं को फोन कर उल्टी सीधी और गंदी बात करते हैं बल्कि रात में वो अपने घर पर भी आने की जिद भी करते हैं। इतना ही नहीं प्रोफ़ेसर खुद की नंगी तस्वीर भी भेजते हैं। इसके साथ ही बात नहीं मानने पर परीक्षा में फेल कर देने के अलावा कई तरह की धमकी भी देते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव मुस्ताक अहमद से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह कॉलेज के छात्र-छात्राओं की अखिलेश प्रसाद के खिलाफ लिखित शिकायत की है। जिसके बाद तत्काल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि छात्रों के द्वारा कई सबूत भी पेश किए गए हैं। कुछ मेल स्टूडेंट्स का कहना है कि उनकी नीयत लड़कियों पर हमेशा खराब रहती है। इसके कई सबूत भी हैं। उसने कहा कि इस मामले में हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष राजेंद्र साह और कुलपति से लिखित भी की गई है।

दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.