बिहार की इस मुखिया का पति निकला हार्डकोर नक्सली संगठन का सदस्य, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में हवेली खड़गपुर प्रखण्ड स्थित गोवड्डा पंचायत की मुखिया सोनी देवी के पति संजय सोरेन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार संजय सोरेन हार्डकोर नक्सली संगठन का सक्रिय सदस्य था।

पुलिस को 2008 से इसकी तलाश थी। ये वर्ष 2008 से लेकर वर्ष 2011-12 तक कई नक्सली गतिविधियों में शामिल था। इस पर लेवि,बम विस्फोट,शस्त्र अधिनियम जैसे कई गंभीर आरोप हैं। इसकी गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article