बिहार के इस गांव से सभी लोग फरार: पुलिस के डर से कई दिनों से घर वापस नहीं लौटे, 1 आदमी घर बंद कर गांव में बैठा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पश्चिम चंपारण के बलथर गांव के लगभग सभी लोग फरार हैं। गांव में केवल एक शिक्षक हैं। जिनका भी जीना मुश्किल हो रहा। दरअसल 19 मार्च को बलथर थाने पर पथराव, आगजनी, लूटपाट एवं हवलदार की हत्या हुई थी। पुलिस ने चार अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसमें कुल 781 नामजद और तीन हजार अज्ञात अभियुक्त थे। इनकी ही खोजबीन चल रही है लेकिन सभी लोग फरार हैं।

पूरे गांव में केवल 1 शिक्षक सुनील यादव(75) हैं। जिलके घर की सभी महिलाएं फरार हैं। वह भी अपने घर से बाहर नहीं निकल रहे। जबकि पुलिस का कहना है कि किसी भी निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जाएगी। उन्होंने सुबह में पुरैनिया गांव के चन्द्रभूषण पाण्डेय को फोन किया। बोले की माचिस नहीं होने के कारण दो दिनों से खाना नहीं बना पाए हैं। जिसके बाद जब उनके घर माचिस पहुंचाया गया। तभी उन्होंने गेट नहीं खोला और खिड़की से माचिस फेंकने को बोला।

बता दें कि बलथर कांड में अब तक पुलिस ने छापेमारी कर 36 लोगों को पकड़ है, जिसमें सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से सत्यापन कर 23 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि 13 लोगों को निर्दोष पाकर थाने से मुक्त भी किया गया है। वहीं इतने लोगों पर नामजद किया गया है कि लोग इस कांड के बाद से ही घर से फरार हैं।

Share This Article