बिहार के गया में लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ने सीएम नितीश के समाधान यात्रा को बताया सन्यास यात्रा।

Patna Desk

बिहार के गया में लोक जनशक्ति (रामविलास) पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी अरविंद सिंह ने सीएम नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को सन्यास यात्रा बताया है। बुधवार की दोपहर गया के पुलिस लाइन सिंगरा स्थान स्थित अपने पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए लोजपा राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह ने कहा कि सूबे के सीएम नीतीश कुमार समाधान यात्रा में नहीं, बल्कि सन्यास यात्रा पर निकले हुए हैं। ये यात्रा के बहाने लोगों का मियाज भांप रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े लोगों की समस्या जब समाधान ही नहीं हो रहा है तो ये कैसी यात्रा?. उन्होंने कहा बिहार में सबसे ज्यादा बिजली दर है। आम लोग काफी परेशान है। अगर घर में तीन मीटर लगा के बाहर की एजेंसी जांच कराइये। पता चल जायेगा कितनी बड़ी घोटाला हो रही है। बिजली बिल के नाम पर बहुत बड़ी घोटाला हो रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश जी के जनता दरबार में बिजली की समस्या को लेकर आम नागरिक फुट फुटकर रो रहे हैं। फिर भी उन्हें समझ में नहीं आ रहा है। आपसे सरकार नहीं चल रही है। क्योंकि उनके पास अब व्यवस्था नहीं है। इसलिए आम नागरिकों से दोहन कर रहे है। ऐसा नहीं होना चाहिए। पूरा व्यवस्था चौपट हो गया है।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं। इसका मतलब कहीं न कहीं बिहार पिछड़ापन राज्य है। इसलिए तो विशेष दर्जे की मांग की जा रही है। वहीं, लोजपा के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार में बिजली दर अन्य राज्यों से ज्यादा है। पिछले साल भी बिजली दर बढ़ी थी और इस बार भी बहुत ज्यादा बिजली दर बढ़ गई है। इस कारण बिहार के कल कारखाने पर काफी असर पड़ेगा। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान के आह्वान पर जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक बैठक कर जागरूक अभियान चलाकर आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे

Share This Article