बिहार के डीजीपी ने मुंबई पुलिस को कहा ‘धन्यवाद’, जानिए क्यों

PR Desk
By PR Desk

पटना। एक दिन पहले तक मुंबई पुलिस के खिलाफ अपना नाराजगी दिखा रहे बिहार डीजीपी के सुर अचानक बदल गए, उन्होंने मुंबई पुलिस को ‘धन्यवाद’ कहा है। यह धन्यवाद बिहार पुलिस के खिलाफ किसी प्रकार के केस नहीं किए जाने को लेकर था। जिसको लेकर तीन दिन से मीडिया में मुंबई पुलिस को लेकर कई तरह की खबरें चल रही थी। डीजीपी ने स्पष्ट किया है कि कोई केस नहीं किया गया है।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा है कि मुंबई के पुलिस कमिशनर ने मुझे अभी फ़ोन पर बताया कि मुंबई में बिहार के किसी पुलिस पदाधिकारी पर कोई मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया है.ये अफ़वाह मात्र है.बहुत सम्मान के साथ उन्होंने बात की .बहुत बहुत धन्यवाद.

बताया अफवाह

एक कहावत है कि कौआ कान ले गया। तो लोग कान को नहीं कौऐ को ढूंढने लगते हैं। कुछ वैसी ही स्थिति बिहार और मुंबई पुलिस के बीच बन गई है। कुछ दिन पहले यह खबर सामने आई कि मुंबई गई बिहार पुलिस की टीम के खिलाफ उद्धव सरकार ने केस कर दिया है। जिसको लेकर सोशल मीडिया से लेकर बिहार पुलिस ने जमकर मुंबई पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इनमें बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय भी शामिल हैं। जिन्होंने अपने पुलिस के खिलाफ केस किए जाने की बात को गलत बताया था।

Share This Article