बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, नीतीश कैबिनेट मंत्रियों की जांच जारी, बैठक में नहीं शामिल कई मंत्री

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी दोनों ही कोविड पॉजिटिव हैं। इसके साथ ही नीतीश कैबिनेट के कई सारे मंत्रियों की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि आज 11.30 बजे नीतीश कैबिनेट की बैठक होगी। वहीं बैठक में शामिल होने वाले कई मंत्रियों की कोरोना जांच की जा रही है।

दोनों डिप्टी सीएम के अलावा राज्य सरकार में शामिल मंत्री सुनील कुमार, संतोष मांझी, अशोक चौधरी, मंत्री विजय चौधरी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बिहार में कोरोना संक्रमण लगातार फैल रहा है। कल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी कोरोना संक्रमित हो गए। जिसके बाद कई सारे मंत्री पॉजिटिव हुए हैं।

Share This Article