बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह का निधन, पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।

Patna Desk

 

रोहतास जिले के करगहर विधान सभा से पूर्व विधायक सह बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे रामधनी सिंह का मंगलवार को पटना स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते हीं पूरे करगहर विधानसभा सहित शुभ चितंकों व राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के निधन पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें कुशल, मृदुभाषी राजनेता और समाजसेवी बताया। उन्होंने बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपने जिम्मेवारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। उनके निधन से राजनीतिक व समाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जायेगा। जहां कार्यकर्ता शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article