बिहार के सात जजों पर कड़ा एक्शन, हाई कोर्ट की प्रशासनिक टीम की कार्रवाई, खगड़िया के जजों के पावर को किया शून्य

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के सात जजों पर कड़ा एक्शन लिया गया है। पटना उच्च न्यायालय की प्रशासनिक टीम ने सात न्यायिक पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इनकी शक्तियों को निरस्त कर दिया है। ये सभी जज बिहार प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित हैं।

पटना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी ताजा नोटिस के अनुसार इन सभी सातों जज की न्यायिक एवं प्रशासनिक शक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इनके पावर को शून्य किया गया है। खगड़िया जिले में पदस्थापित न्यायाधीशों पर कार्रवाई की गई है।

इसे लेकर पटना हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है। हालांकि रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इन जजों पर एक्शन क्यों लिया गया है। फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article