NEWSPR डेस्क। कैमूर में शनिवार को रूइयां गांव में 14 वर्षीय बच्चा एक पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद आनन-फानन में उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। बच्चा बुरी तरह चोटिल बताया जा रहा।
जानकारी के मुताबिक बताया गया कि भभुआ थाना क्षेत्र के रूईया गांव निवासी सरफराज अंसारी के 14 वर्षीय पुत्र तौफीक अंसारी बताया गया है। जहां घर के बाहर बच्चों के साथ पेड़ पर चढ़कर खेल रहा था। तभी पेड़ से अचानक पैर फिसल गया जो नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका सदर अस्पताल में भर्ती कर चिकित्सक द्वारा इलाज किया जा रहा है।
कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट