बिहार: तीसरी शादी करने की फिराक में था व्यक्ति, दूसरी बीवी को लग गई भनक, शादी के मौके पर पहुंच कर कर दिया ऐसा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में दो पत्नी के रहते हुए भी पति तीसरी शादी करने जा रहा था। समय रहते उसकी दूसरी पत्नी को इस बारे में जानकारी मिल गई। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। बीवी पति के शादी करने से पहले ही मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने लड़की के परिजनों ने उसे बंधक बना लिया।

घटना सकरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को सुलझाया। बता दें कि आरोपी और उसके परिजनों ने बिना किसी को बताए ही तीसरी शादी तय कर ली थी। और शनिवार को वह बारात लेकर पंहुचा था। और इसकी भनक व्यक्ति की दूसरी पत्नी को लग गई। जिसके बाद वह अपने परिवार के साथ शादी रोकने पहुंच गई। हंगामा को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जब लोगो ने हंगामा का कारण पूछा तो महिला ने अपनी शादी की तस्वीर दिखाई। जिसके बाद शादी को रोका गया।

महिला का कहना है कि साल 2019 में उन दोनों की शादी हुई ती। शुरुआत में सब सही था। उसके बाद दोनों पति-पत्नी के बीच लड़ाई होने लगा। आरोपी पति उसके साथ मारपीट करता था। पैसे की मांग करता था। जिसके बाद अब वह तीसरी शादी करने के फिराक मेंथा। इस बात की भनक जैसी ही दूसरी बीवी को लगी वह मौके पर पहुंची और हंगामा करने लगी। जिसके बाद शादी रुकवा दी गयी।

बता दें कि आरोपी अपनी पहली पत्नी को कई साल पहले छोड़ चुका। बताया जा रहा कि पहली पत्नी से उसे संतान नहीं होने पर साल 2019 में उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी से उसे एक बेटी भी है। जिसके बाद वह दूसरी शादी को भी नहीं मान रहा और तीसरी शादी करके तीसरी बीवी भी लाना चाहता था।

Share This Article