News PR Live
आवाज जनता की

बिहार दिवस के अवसर पर सुबह में प्रभातफेरी, दोपहर में वाद विवाद व शाम में आयोजित हुआ कवि सम्मेलन व सांस्कृृतिक कार्यक्रम।

- Sponsored -

- Sponsored -

22 मार्च यानी बुधवार को बिहार दिवस मनाया गया है। बिहार दिवस कार्यक्रम को लेकर कैमूर में विभिन्न तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम दो दिवसीय है। कार्यक्रम के प्रथम दिन बिहार दिवस के अवसर पर 22 मार्च दिन बुधवार की सुबह सात बजे जिले के विभिन्न विद्यालय में प्रभात फेरी निकाली गयी। इस अवसर पर बिहार के स्थापना व उसके इतिहास का बखान किया गया। इसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा आयोजित किये गये कार्यक्रम के तहत बुधवार को लगभग 11 बजकर 30 बजे स्कूली बच्चों के बीच भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में वाद विवाद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें कई विद्यालयों में बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उदघाटन उप विकास आयुक्त गजेंद्र सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं से 12वीं में उमवि भगवतीपुर चैनपुर की छात्रा लक्ष्मी कुमारी ने प्रथम स्थान लायी। वहीं कक्षा छठवीं से आठवीं में राजकीय मध्य विद्यालय खजुरा के छात्र कलेद्र को प्रथम स्थान मिला।

– जगजीवन स्टेडियम में आयोजित किया कवि सम्मेलन व सांस्कृतिक कार्यक्रम

- Sponsored -

- Sponsored -

इसके बाद बुधवार की शाम छह बजे अपराह्रन में शहर के जगजीवन स्टेडियम भभुआ में कवि सम्मेलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आये कवियों व कलाकारों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान बिहार के गुणों का गीत संगीत व कविता के माध्यम से बखान किया गया।

– बिहार दिवस पर 23 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कैमूर जिला प्रशासन द्वारा बिहार दिवस को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें प्रथम दिन प्रभातफेरी, वादविवाद प्रतियोगिता, कवि व सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। वहीं 23 मार्च को दूसरे दिन जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित किये गये बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत नौ बजे पूर्वाह्रन जगजीवन स्टेडियम भभुआ में स्कूली बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.