बिहार पुलिस की सूचना पर लातेहार पुलिस ने रांची में की छापेमारी, मुठभेड़ में एक उग्रवादी गोली लगने से जख्मी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। रांची में उग्रवादी और लातेहार पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है, जसमें उग्रवादी छोटू लोहरा गोली लगने से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिये रिम्स में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल बिहार पुलिस को रांची के रातू में कुछ लातेहार के अपराधी की छीपे होने की सूचना लगी। बिहार पुलिस ने इसकी जानकारी लातेहार पुलिस को दी। इसके बाद लातेहार पुलिस ने रातू में धावा बोल दिया। रातू इलाके में छापेमारी करने के दौरान छोटू और उसके साथियों के पास पहुंच गई। पुलिस को देखते ही छोटू और उसके साथी फायरिंग करने लगे। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की और छोटू को गोली लग गई।

छोटू के साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ी लेकिन वह नदी का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस का एक जवान छोटू के दोस्त को पकड़ने के लिए नदी में कूदा और खुद डूबने लगा। पुलिस के जवान को तैरना नहीं आता था। अन्य पुलिसकर्मियों ने पानी में डूब रहे जवान को बचाया और उसे पानी से बाहर निकाला। ग्रामीण एसपी घटना की पूरी जांच कर रहे हैं. हालांकि इस मामले में रांची पुलिस का कहना है कि उन्हें भी फायरिंग की जानकारी फोन पर मिली। लातेहार पुलिस द्वारा संपर्क नहीं किया गया था।

Share This Article