News PR Live
आवाज जनता की

बिहार पुलिस में आपका स्वागत है कहकर टॉप 10 अपराधी धर्मेंद्र कुमार झा को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

- Sponsored -

- Sponsored -

भागलपुर श्यामपुर का रहने वाला धर्मेंद्र कुमार झा जो 10 वर्षों से फरार चल रहा था जिसका नाम टॉप टेन कुख्यात अपराधियों में शामिल था उसे पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है यह बिहार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है, टॉप 10 कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र कुमार झा 2008 से ही फरार चल रहा था इसके ऊपर चोरी डकैती जैसे कई जघन्य अपराध दर्ज थे, इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर एसपी अमित रंजन ने दी उन्होंने कहा इस कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था जिसका नेतृत्व डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर गौरव कुमार कर रहे थे। जब इस कुख्यात अपराधी को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार किया तो सबसे पहले कहा बिहार पुलिस आपका स्वागत करती है और सीधे हाथ में हथकड़ी लगा दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.