बिहार पुलिस में महिला अधिकारी के सिर में गोली मारकर ह’त्या, देवर-भाभी दोनों को सोती अवस्था में दागी गोली, मचा हड़कंप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुंगेर में रामनगर थाना क्षेत्र के कंतपुर एनएच 80 के बगल में 30 वर्षीय मनीष कुमार और 35 वर्षीय राशि वारसी की बीती रात गोली मार हत्या कर दी गई है। जब परिजनों से पूछा गया तो मृतक की वृद्ध मां सीता देवी और भाई श्रवण कुमार ने बताया कि उसकी भाभी राशि वारसी बिहार पुलिस में अधिकारी के पद पर अभी गोपालगंज में पदस्थापित है।

वह तीज के लिए चार दिन पूर्व ही घर आई। राशि के पति मनोज मध्य प्रदेश के इंदौर में धागा फैक्ट्री में काम करते हैं। साथ ही बताया की मृतक मनीष प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने का काम करता है। दोनों रिश्ते में देवर भाभी हैं। श्रवण ने बताया कि बीती रात करीब 1 बजे जब सभी अपने अपने रूम में सोए हुए थे। तो कहीं से गोली चलने की आवाज सुनाई दी पर। ऐसा नहीं लगा की वह गोली घर में चली हो। जिसके कारण वो लोग नहीं उठे और सोए ही रहे।

पर सुबह जैसे ही 6 बजे उठा तो देखा कि उसके भाई और भाभी की किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। डीएसपी नंदजी प्रसाद अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। इसके साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश कर रहे  कि क्या सही में मृत महिला पुलिस विभाग में है।

डीएसपी नंदजी प्रसाद ने बताया की पुलिस सारे बिंदुओ पर अनुसंधान कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति जो अपने को डीआईजी बताते हुए हमेशा राशि के साथ घर आता था। वो पिछली रात भी घर आया हुआ था। पर हत्या के बाद वो सुबह से ही गायब है।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

Share This Article