बिहार पुलिस सप्ताह दिवस पर नालंदा SP बोले- हर कोई अपनी जवाबदेही को बेहतर तरीके से समझें और अपना कर्तव्य निभाएं

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

नालंदा : बिहार पुलिस सप्ताह दिवस के अंतर्गत नालंदा पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा के द्वारा जिले के सिलाव थाना परिसर में बुधवार को सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को पांच प्रण दिलाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह दिवस मनाई जा रही है,जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधि के माध्यम से पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि पांच प्रण का कार्य कोई नया नहीं है, पूर्व से ही हमलोग करते आए हैं ,उसे और भी बेहतर तरीके से करना है,जहाँ जो कमी है उसे पूरा करना है। आम लोगों को पुलिस से काफी अपेक्षा है, इसलिए कोई भी कार्य ईमानदारी के साथ करना होगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को पुलिसिंग व्यवहार और उनके कर्तव्य का बोध कराते हुए कहा कि पुलिस की सेवा अन्य सेवाओं से भिन्न है। पुलिस की सेवा में दायित्व सबसे अधिक है,आम लोग अलग होते हैं और हमलोग अलग होते हैं। इसलिए हर कोई अपनी जवाबदेही को बेहतर तरीके से समझें और अपना कर्तव्य निभाएं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article