बिहार: पेड़ काटने के विवाद में फायरिंग, दादा-पोती घायल, भूमि विवाद के बाद दो गुटों में हुआ था बवाल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। समस्तीपुर में पेड़ काटने को लेकर जमकर बवाल हुआ। जिसमें गोली भी चलाई गई। वहीं गोली लगने से दादा-पोती बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना रायपुर बुजुर्ग पंचायत के वरुणा रसलपुर गांव की है। वहीं जख्मी दादा-पोती को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया जा रहा कि सोमवार सुबह दो पक्षों के बीच पेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। इसमें कतिपय लोगों द्वारा फायरिंग में दादा-पोती को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान वरुणा रसलपुर के वार्ड संख्या दो निवासी हरिहर राय के पुत्र विष्णु प्रसाद राय (56) और उनके पुत्र सुनील राय की सात वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। वहीं आनन फानन में ग्रामीणों ने जख्मी हालत में इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल भर्ती कराया गया।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। जानकारी के अनुसार वरुणा रसलपुर निवासी विष्णु प्रसाद राय खेती किसानी का काम करते हैं। चचेरे भाइयों से भूमि विवाद चल रहा है। स्वजनों ने बताया कि सोमवार सुबह चचेरे भाई वैद्यनाथ राय का पुत्र दीपक विवादित जमीन पर लगे पेड़ काट रहा था। विष्णु प्रसाद ने इसका विरोध किया और वह हिदायत देकर अपने घर आ गए। इसके बाद दीपक समेत तीन की संख्या में कतिपय लोगों विष्णु के घर आकर अवैध हथियार से कई राउंड फायरिंग की। इसमें विष्णु प्रसाद के जांघ में और उनकी पोती मुस्कान के दाएं पैर में गोली लगी।

Share This Article