बिहार: मामा की बारात में शामिल होने आए भांजे का बेरहमी से कत्ल, जंगल में मिला शव, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बांका से है। जहां मामा की बाराती में एक भांजे को मौत के घाट उतार दिया गया। जिसका शव जंगल में पाया गय़ा है। घटना चांदन थाना के बिहायी मोड़ के पास स्थित जंगल की है। बता दें कि भांजा खुशी मनाते हुए मामा की शादी में बाराती बनकर आया था। तभी कुछ लोगों ने युवक को पहले अगवा किया और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या् कर दी।

जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं पुलिस ने इसका शव जंगल से बरामद किया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक मामा की शादी में बारात बनकर आए भांजे और एक अन्य युवक को अगवा कर उनपर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह से घायल हो गया।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चांदन थाना के सतबेहरी से बारात बियाही मोड़ आई थी। संतोष और पवन नामक 2 युवक भी बाराती बनकर आए थे। बारात के दरवाजा लगते ही संतोष और पवन लापता हो गए। काफी देर बाद लापता पवन लहूलुहान अवस्था में बाराती के बीच लौटकर आया। उसने संतोष की हत्या  होने की बात कही।

सोनू और विवेक यादव नाम के 2 शख्स पर चाकू से हमला कर इस कांड को अंजाम देने का आरोप लगाया। चाकू से हमले में घायल युवक पवन से चांदन स्वास्थ्य केंद्र में पुलिस ने पूछताछ की है। चांदन पुलिस ने भी युवाओं पर हमला कर एक की हत्या करने और दूसरे को जख्मी करने की पुष्टि की है। फिलहाल चांदन पुलिस संतोष के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेजा है।

Share This Article