News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में अपराधी बेलगाम, NMCH के डॉक्टर का हुआ अपहरण,गांधी सेतु पर मिली कार।

- Sponsored -

- Sponsored -

बिहार में अपराधिक मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अपराधियों को प्रशासन का डर बिल्कुल भी नहीं रहा है। एक और जहां अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है और लगातार अपराधिक घटनाओं में इजाफा देखा जा रहा है तो वही आपको बता दें कि अपराधियों ने एनएमसीएच के डॉक्टर संजय कुमार का अपहरण कर लिया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

पटना से मुजफ्फरपुर जाने के लिए डॉ. संजय कुमार 1 मार्च की शाम 7 बजे निकले थे। लेकिन ना तो वे मुजफ्फरपुर पहुंचे और ना ही पटना वापस लौटे। उनकी कार गांधी सेतु पुल से बरामद कि गयी है। लेकिन डॉक्टर का पता अब तक नहीं चल पाया है।

परिजन अपहरण की बात कह रहे हैं और डॉ. संजय की सकुशल बरामदगी की मांग कर रहे हैं। आईएमए ने भी पुलिस से इस मामले की जांच की मांग की है। वहीं पुलिस लगातार इसे लेकर जांच में जुटी है लेकिन अब तक किसी भी तरह की जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.