बिहार में एक अनोखी शादी, दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची दुल्हन, जानिये पूरा मामला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। 

दूल्हे के घर बारात लेकर पुहंची दुल्हन : इन दिनों बिहार समेत पूरे देश में शादी का मौसम चल रहा है।विभिन्न परम्पराओं का निर्वाह करते हुए वर और वधु शादी करके विवाहित जीवन की शुरूआत कर रहें हैं पर बिहार के सीवान मे हुई एक शादी की चर्चा बड़े जोर शोर से चल रहा है। यहां दुल्हन खुद बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची है। और दूल्हे वालों ने बाराती का स्वागत करते हुए पूरा खर्च वहन किया। दावा किया जा रहा है कि ये शादी दहेजमुक्त हुई है।

परम्परा के विपरीत हुई शादी : सीवान जिले के नौतन प्रखंड के ग्राम पंचायत गंभीरपुर में यह अनोखी शादी हुई है। ये शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां परम्परा के विपरीत दुल्हन पक्ष बाराती लेकर दुल्हा के गांव पहुंची और दुल्हा के साथ ही उसके पूरे गांव के लोगों ने दुल्हन और बाराती का स्वागत किया है। दुल्हा के घर पर ही शादी समारोह सम्पन्न हुआ जिसमें हिन्दु परम्परा के अऩुसार वरमाला से लेकर सिन्दुरदान तक की रस्में निभाई गयी। शादी समारोह में दोनो परिवार और उनके रिश्तेदार के साथ ही अन्य जाति एवं धर्म के सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं।

दहेज मुक्त शादी करने का दिया गया संदेश : दरअसल यह शादी गंभीरपुर निवासी जुड़ाई मांझी के बेटे अमृत मांझी और नौतन गांव निवासी किसान मांझी के पुत्री रमिता के बीच हुई है।रमिता का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।वहीं अमृत मांझी दहेजमुक्त समाज को लेकर पहले से जागरूकता अभियान से जुड़े रहें हैं।यही वजह है कि उऩ्हौने खुद दहेज मुक्त शादी करने का फैसला किया और शादी में दुल्हन पक्ष को ज्यादा पैसे खर्च न हो इसलिए उन्हौने शादी समारोह अपने घर पर ही आयोजित किया। समारोह में शामिल राजनीतिक कार्यकर्ता नईमुद्दीन अंसारी का कहना है,इस शादी समारोह में शामिल होकर उऩ्हें काफी अच्छा लगा क्योकि लड़का और लड़की ने खुद पहले करते हुए दहेजमुक्त शादी की है।दुल्हन पक्ष खुद बारात लेकर दुल्हे के गांव पहुंची और दुल्हा पक्ष द्वार उऩका स्वागत किया जाना वाकई अन्य शादी समारोह से हटकर है।इसलिए इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

Share This Article