बिहार में तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री! जानिए खुद तेजस्वी क्या चाहते हैं

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री बनने वाली बात पर बड़ा बयान दिया है। तेजस्वी बोले कि हमें मुख्यमंत्री बनने की हड़बड़ी नहीं है। सीएम नीतीश के नेतृत्व में ही बिहार में ठीक ठाक सरकार चल रही है। तेजस्वी यादव ने कहा कि चाहने वालो तो इस तरह की मांग करते रहते हैं, लेकिन हमें न तो हड़बड़ी है और न ही मुख्यमंत्री बनने की लालसा है।

बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिल्ली में गुरूवार को कहा था कि देश नीतीश का इंतजार कर रहा है और बिहार तेजस्वी का इंतजार कर रहा है। मीडिया ने उनसे दोबारा पूछा कि क्या सीएम पद सौंप देंगे नीतीश तो जगदानंद सिंह ने कहा- और क्या, प्रशासनिक ओहदा तो वही है ना। इसी बात पर तेजस्वी ने अपना बयान रखा है।

Share This Article