बिहार में दो बसों में भीषण टक्कर, 14 लोग घायल, 4 की स्थिति नाजुक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के बेगूसराय से है। जहां बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें 14 लोग घायल हो गए हैं। बता दें कि दो बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल चौक के समीप एनएच 31 पर घटी है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का महौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक बस बेगूसराय बस स्टैंड से समस्तीपुर जा रही थी। तभी विपरीत दिशा में सामने से आ रही एक अनियंत्रित बस ने बेगूसराय से जा रही बस को ठोकर मार दी। जिससे समस्तीपुर जाने वाली बस घटनास्थल पर पलट गई। इस हादसे में करीब 14 यात्री घायल हुए हैं।

जिसमें से लगभग चार की हालत नाजुक बताई जा रही। स्थानीय लोगों ने सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला है। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है। घायल यात्रियों को पास के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में बस चालक और एक महिला यात्री की हालत अत्यंत नाजुक है। पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुट हुई है।

Share This Article