बिहार में पोस्टिंग में मिलेगी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण, विभागों से मांगा गया महिला अधिकारियों का डिटेल

Patna Desk

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिलाओं को सशक्त करने के लिये कई योजना चलाया है। महिला सक्षम और सशक्त बने इसके लिये नीतीश कुमार ने एक और कदम बढ़ाया है। अब महिलाओं को सिर्फ सरकारी नौकरी में ही नहीं पोस्टिंग में भी आरक्षण दिया जायेगा।  राज्य सरकार ने SDM, CO, BDO के 35 फीसदी पदों पर महिला अधिकारियों की पोस्टिंग करने का फैसला लिया है। यही नहीं सूबे के 35 फीसदी थानों में थानाध्यक्ष महिला होंगी। इसके लिये सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। महिला अधिकारियों की संख्या का ब्यौरा तैयार कर रही है। सामान्य प्रशासन विभाग ने भूमि सुधार विभाग से अंचलाधिकारी के पद पर तैनात महिला अधिकारियों की संख्या मांगी है। आपको बता दे राज्य सरकार ने नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दे रखा है। अब सरकार कि कोशिश है रिजर्वेशन के मुताबिक ही महिलाएं SDM, CO, BDO और थानेदार के पोस्ट पर रहें।
संयुक्त सचिव जयशंकर प्रसाद ने 18 जून 2021 को लिखे अपने पत्र में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को 22 जून तक एक रिपोर्ट भेजने को कहा है। जिसमें सीओ के पद पर तैनात अधिकारियों और महिलाओं की संख्या का डिटेल हो। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अंचल अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का काम करता है।
सूत्रों के मुताबिक सामान्य प्रशासन विभाग ने इसी तरह का पत्र दूसरे विभागों जैसे पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और ग्रामीण विकास के कार्यालय को भी भेजा है। इन विभागों के लिए थानाध्यक्ष और बीडीओ की पोस्टिंग होती है। उनसे भी महिला अधिकारियों के डिटेल मांगे गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग महिला अधिकारियों से जुड़े आंकड़ों को जुटा रहा है। उसे बिहार विकास मिशन को बताना है कि फिलहाल राज्य में कितने महिला एसडीएम, सीओ, बीडीओ और थानाध्यक्ष के तौर पर पोस्टेड हैं। विकास आयुक्त आमिर सुबहानी को एक जुलाई को महिला अधिकारियों की पोस्टिंग डेटा की समीक्षा करनी है।

बताया जा रहा है कि आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 की योजनाओं की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से कहा था कि वे एसडीएम, सीओ जैसे फील्ड ऑफिसर के 35 प्रतिशत पदों पर महिला अधिकारियों की पोस्टिंग सुनिश्चित करें। जिसमें बीडीओ और एसएचओ भी शामिल हों। सामान्य प्रशासन विभाग ने सीएम के हालिया निर्देश के संबंध में अलग-अलग विभागों से आंकड़ा जुटा रहा है।

Share This Article