बिहार में बारिश की संभावना, 3 दिन तक छाए रहेंगे बादल।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- अप्रैल के शुरुआती दिनों में ही मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है, लू का  थप्पड़ अभी से पड़ रहा है। ऐसे में आम लोग ये सोच रहे है की अभी ही ये हाल है तो मई और जून में क्या होगा।

ऐसे में बता दे की बिहार के मौसम में अगले तीन दिन बड़ा बदलाव होने का पूर्वानुमान है. कई जिलों में बारिश तक हो सकती है. पछुआ हवाएं अपनी रफ्तार थोड़ी कम करेंगी. इसका असर मौसम पर पड़ेगा. हालांकि तापमान में कोई बड़ी राहत नहीं होगी. पारा 40 के पार ही बना रहेगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बादल छाए रहने से भी मौसम में कोई फड़क नहीं पड़ेगा, तापमान 40-42 डिग्री के ऊपर ही जायेगा। 7 अप्रैल को भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद और गया में हल्की बारिश होने की आशंका है. इसके साथ ही  8 अप्रैल को भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में भी हल्की बारिश हो सकती है.

बचे हुए जिलों में कभी बारिश तो कभी धूप देखने को मिल सकती है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article