News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में बेलगाम अपराध, पैसों से भरा बैग छीनने के लिए चलाई गोली, दो युवक के सीने में लगी…इलाज के लिए रेफर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कटिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बता दें कि शुक्रवार की देर रात नगर थाना क्षेत्र के संतोषी चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने दो लोगों के साथ पहले तो जमकर मारपीट की। जिसके बाद दोनों के सीने में गोली मार दी। जहां गंभीर हालात में पप्पू सिंह और चिंटू सिंह को पहले सदर अस्पताल और फिर बेहतर इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

नगर थाना क्षेत्र के इस घटना में प्रारंभिक जांच में जो बातें सामने आई है। उसमें कहा यह जा रहा है कि पप्पू सिंह और चिंटू सिंह दोनो अमला टोला के रहने वाले हैं। दोनो सूद ब्याज के काम से जुड़े हुए हैं और उसी से जुड़ा हुआ रुपया लेकर वापस लौट रहे थे।

- Sponsored -

- Sponsored -

इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने पहले घेर कर इन लोगों के साथ जमकर मारपीट की। फिर दोनों के सीने में गोली मार दी। दोनों को एक-एक गोली लगी है। फिलहाल पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है और दोनों का इलाज जारी है। परिजनों को जानकारी दे दी गई है। पुलिस सभी लोगों से पूछताछ कर छानबीन में जुटी है।

कटिहार से सुमन शर्मा की रिपोर्ट

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.