News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में मंकीपॉक्स का दूसरा केस, मरीज को बुखार के साथ शरीर में कई फफोले, जांच में गए सैंपल

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में मंकीपॉक्स का दूसरा केस मिला है। बता दें कि दिल्ली से औरंगाबाद आए एक मरीज में उसके लक्षण दिखे हैं। जिसके बाद सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजा गया है। तभी पुष्टि हो पाएगी। सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा कि मरीज के शरीर पर बुखार के साथ शरीर में बड़े बड़े फफोले से मंकीपॉक्स की आशंका है।

औरंगाबाद के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद के मुताबिक युवक हाल ही में दिल्ली से वापस औरंगाबाद आया है। वह जिले के कुटुंबा गांव का रहने वाला है। सिविल सर्जन के मुताबिक दिल्ली से वापस आने के बाद से ही उसकी तबीयत खराब थी।

- Sponsored -

- Sponsored -

बुखार था और बाद में शरीर पर बड़े बड़े फफोले पड़ गए। जब इसकी जानकारी डॉक्टर को हुई तो आशंका मंकीपॉक्स को लेकर जताई गई। क्योंकि लक्षण पूरी तरह से मंकीपॉक्स वाले ही है। ऐसे में जांच के लिए सैंपल का कलेक्शन कराया जा रहा है।

सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार वीरेंद्र प्रसाद के मुताबिक युवक हाल ही में दिल्ली से वापस औरंगाबाद आया है। वह जिले के कुटुंबा गांव का रहने वाला है। सिविल सर्जन के मुताबिक दिल्ली से वापस आने के बाद से ही उसकी तबीयत खराब थी। जब इसकी जानकारी डॉक्टर को हुई तो आशंका मंकीपॉक्स को लेकर जताई गई। क्योंकि लक्षण पूरी तरह से मंकीपॉक्स वाले ही है। ऐसे में जांच के लिए सैंपल का कलेक्शन कराया जा रहा है। जिसके बाद कंफर्म होगा।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.