बिहार: युवक को दूसरी शादी करना पड़ गया महंगा, बीवी ने गला दबा कर उतारा मौत के घाट

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद में एक युवक को दूसरी शादी करना महंगा पड़ गया। उसकी दूसरी बीवी ने उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद वह फरार हो गई। मृतक ने अपनी पहली पत्नी को छोड़कर दूसरी से शादी की थी। जिसके बाद अब पत्नी ने गला घोंट कर उसे मार डाला। जानकारी के मुताबिक दोनों की शादी को केवल एक साल हुए थे।

मामला देव थाना क्षेत्र के बंडा पड़रिया गांव का है। पति की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पत्नी फ़रार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही। मृतक की पहचान कंतरी गांव निवासी पुष्कर भुइयां के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम लाया है।

मृतक के परिजनों ने बताया कि चार बच्चों के होने के बाद भी पुष्कर ने अपनी पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी की थी। लेकिन दूसरी पत्नी साथ न रहकर मायके चली गयी  और उसने नवमी को प्रसाद खाने के लिए पुष्कर को बंडा पड़रिया बुलाया और नवमी की रात अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article