बिहार: लड़की से रेप के बाद अब आरोपी लगातार दे रहे जान से मारने की धमकी, DM के पास पहुंचकर परिवार ने लगाई गुहार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद के दाउदनगर की एक रेप पीड़िता सोमवार को अपनी जान बचाने की गुहार लेकर डीएम सौरभ जोरवाल से मिलने आई। अपने साथ घटी घटना को पूरे विस्तार से बताया। जिसके बाद जिलाधिकारी ने भी उसकी मदद करने का भरोसा दिलाया।

समाहरणालय पहुंची पीड़िता एवं उसके साथ आये परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वर्ष 2020 में गांव के दो लोगों ने पीड़िता को बुलाकर उसके साथ रेप किया। इसकी सूचना महिला थाना को दी गयी। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों की गिरफ्तारी भी हो गयी। लेकिन समस्या यहीं खत्म नही हुई। अब लगातार पीड़ित को केश उठाने एवं नही उठाने पर जान मारने की धमकी दी जा रही है।

हद तो तब हो गयी जब 9 अप्रैल को रेप के आरोपियों के संबंधी सात आठ की संख्या में घर पर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए केस उठाने और जान मारने की धमकी दी। आरोपियों से मिल रही धमकी से पीड़िता और उसके परिजन काफी भयभीत हैं और अपनी प्राण रक्षा की गुहार लगाते हुए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article